Bharatiya Janata Party

Bharatiya Janata Party

BJP · Est. 1980

Hindu nationalismConservatism
59%पूर्ति स्कोर
Fulfilled (16)
Partially Done (69)
Pending (36)

गठबंधन

NDA

वादे (121)

Showing 121 of 121 promises
CulturePending

लता मंगेशकर परफॉर्मिंग आर्ट्स अकादमी स्थापित करना

Unverified

हम लता मंगेशकर परफॉर्मिंग आर्ट्स अकादमी की स्थापना करेंगे, जिसके अंतर्गत प्रदेश के लोक नृत्य, संगीत एवं रंगमंच को लोकप्रिय बनाने एवं इनसे जुड़े कलाकारों को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

lowJun 20260
CultureFulfilled

प्रदेश में शूट होने वाली हिंदी, भोजपुरी, अवधी और ब्रज फिल्मों को प्रोत्साहन

हम प्रदेश में शूट होने वाली हिन्दी, भोजपुरी, अवधी एवं ब्रज भाषा की फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए ₹2 करोड़ तक की नकद प्रोत्साहन राशि, बिजली सब्सिडी एवं टैक्स सब्सिडी प्रदान करेंगे।

mediumJun 20260
CulturePartially Done

नोएडा में ₹10,000 करोड़ निवेश से ग्रैंड फिल्म सिटी का निर्माण पूरा करना

हम ₹10,000 करोड़ के निवेश के साथ नोएडा में ग्रैंड फिल्म सिटी का निर्माण पूर्ण करेंगे।

mediumJun 20260
CulturePending

संत कबीर दास भोजपुरी अकादमी स्थापित करना

Unverified

हम संत कबीर दास भोजपुरी अकादमी की स्थापना करेंगे, जिससे हम देश भर के लोगों को इस समृद्ध भाषा को सीखने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

lowJun 20260
CulturePending

केशवदास बुंदेली अकादमी स्थापित करना

Unverified

हम केशवदास बुंदेली अकादमी की स्थापना करेंगे, जो बुंदेली साहित्य को पुनर्स्थापित करने में सहायक होगी।

lowJun 20260
CulturePending

गोस्वामी तुलसीदास अवधी अकादमी स्थापित करना

Unverified

हम गोस्वामी तुलसीदास अवधी अकादमी की स्थापना करेंगे, जो समृद्ध अवधी साहित्य को समर्पित होगी।

lowJun 20260
CulturePending

मथुरा में सूरदास ब्रजभाषा अकादमी स्थापित करना

Unverified

हम मथुरा में सूरदास ब्रजभाषा अकादमी की स्थापना करेंगे, जो ब्रजभाषा साहित्य को पुनर्स्थापित करने में सहायक होगी।

lowJun 20260
EducationPartially Done

छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण

हम छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

mediumJun 20260
CultureFulfilled

ऑनलाइन एकीकृत मंदिर सूचना प्रणाली लॉन्च करना

हम ऑनलाइन एकीकृत मंदिर सूचना प्रणाली (ITIS) लॉन्च करेंगे, जो मंदिरों का विवरण प्रदान करेगी और जिसमें उनके इतिहास एवं रूट मैप जैसी जानकारी शामिल होगी।

highJun 20260
WelfarePending

बुजुर्ग संतों, पुजारियों और पुरोहितों के कल्याण के लिए विशेष बोर्ड

Unverified

हम बुजुर्ग संतों, पुजारियों एवं पुरोहितों के समग्र कल्याण की योजनाओं का क्रियान्वयन करने के लिए एक विशेष बोर्ड बनाएंगे।

lowJun 20260
CultureFulfilled

महाकुंभ 2025 का विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ भव्य आयोजन

हम कुंभ मेला 2019 के सफल आयोजन के बाद महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ करेंगे।

highJun 20260
EducationPartially Done

अयोध्या में रामायण विश्वविद्यालय स्थापित करना

हम अयोध्या में श्री राम से संबंधित संस्कृति, शास्त्रों एवं धार्मिक तत्वों पर शोध के लिए रामायण विश्वविद्यालय को स्थापित करेंगे।

mediumJun 20260
CulturePending

महर्षि वाल्मीकि आश्रम और सीतामढ़ी स्थल का नवीनीकरण

Unverified

हम महर्षि वाल्मीकि आश्रम एवं सीतामढ़ी स्थल का नवीनीकरण करके, इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे।

lowJun 20260
CulturePartially Done

बहराइच में महाराजा सुहेलदेव स्मारक का निर्माण पूरा करना

हम बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में भव्य स्मारक का निर्माण पूर्ण करेंगे।

mediumJun 20260
CulturePending

लखनऊ में महाराजा बिजली पासी किले को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाना

Unverified

हम लखनऊ में महाराजा बिजली पासी किले को लाइट एवं साउंड शो जैसी सुविधाओं के माध्यम से एक विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे।

lowJun 20260
CulturePending

महर्षि वाल्मीकि, संत रविदास, निषादराज गुह और डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में सांस्कृतिक केंद्र

Unverified

हम महर्षि वाल्मीकि का चित्रकूट में, संत रविदास का बनारस में, निषादराज गुह का श्रृंगवेरपुर में एवं डॉ भीम राव अंबेडकर की स्मृति में सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना करेंगे।

lowJun 20260
HealthPending

ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों को आयुष्मान भारत के तहत ₹5 लाख स्वास्थ्य बीमा

हम सभी ऑटो रिक्शा एवं टैक्सी चालकों को आयुष्मान भारत के अंतर्गत ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करेंगे।

mediumJun 20260
InfrastructurePartially Done

सभी शहरों में ई-रिक्शा/EV चार्जिंग सहित ऑटो रिक्शा स्टैंड और पार्किंग

हम सभी शहरों में ई-रिक्शा एवं इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग पॉइंट सुविधाओं के साथ ऑटो रिक्शा स्टैंड एवं पार्किंग स्थल बनाएंगे।

lowJun 20260
WelfarePending

ई-कॉमर्स डिलीवरी बॉयज को सरकारी लाभकारी योजनाओं में शामिल करना

Unverified

हम ई-कॉमर्स से जुड़े डिलीवरी बॉयज को सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं में शामिल करेंगे।

lowJun 20260
WelfarePartially Done

स्ट्रीट हॉकर्स और ई-कॉमर्स डिलीवरी बॉयज को पीएम स्वनिधि से जोड़ना

हम सभी स्ट्रीट हॉकर्स एवं ई-कॉमर्स से जुड़े डिलीवरी बॉयज को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से जोड़ेंगे।

mediumJun 20260
InfrastructurePartially Done

सभी शहरों में टाउन वेंडिंग कमेटी और नए वेंडिंग जोन

हम सभी शहरों में टाउन वेंडिंग कमेटी की स्थापना करेंगे एवं नए वेंडिंग जोन बनाएंगे।

mediumJun 20260
EducationFulfilled

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का विस्तार और मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

हम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का विस्तार करते हुए मुफ्त कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

mediumJun 20260
EducationPending

निर्माण श्रमिकों के बच्चों को स्नातक स्तर तक मुफ्त शिक्षा

Unverified

हम निर्माण श्रमिकों के बच्चों को स्नातक स्तर तक मुफ्त शिक्षा प्रदान करेंगे।

lowJun 20260
WelfarePending

सभी निर्माण श्रमिकों को मुफ्त जीवन बीमा

Unverified

हम सभी निर्माण श्रमिकों को मुफ्त जीवन बीमा प्रदान करेंगे।

lowJun 20260
EducationPartially Done

प्रत्येक संभाग में मजदूरों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय

हम प्रत्येक संभाग में मजदूरों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने के लिए अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण को पूर्ण करेंगे।

mediumJun 20260
WelfarePending

निर्माण श्रमिकों को ₹1 लाख तक कोलैटरल-फ्री ऋण के लिए श्रमिक क्रेडिट कार्ड

Unverified

हम निर्माण श्रमिकों को ₹1 लाख तक का कोलैटरल फ्री ऋण प्रदान करने के लिए उन्हें श्रमिक क्रेडिट कार्ड (एस.सी.सी.) देंगे।

lowJun 20260
WelfarePending

दिव्यांग पेंशन ₹1,500 प्रतिमाह करना

हम दिव्यांगों की पेंशन को बढ़ाकर ₹1,500 प्रतिमाह करेंगे।

mediumJun 20260
WelfarePending

वरिष्ठ नागरिक पेंशन ₹1,500 प्रतिमाह करना

Unverified

हम वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन को बढ़ाकर ₹1,500 प्रतिमाह करेंगे।

lowJun 20260
WelfarePartially Done

EWS कल्याण बोर्ड, प्रमाण पत्र और 10% आरक्षण

हम ई.डब्लू.एस. कल्याण बोर्ड का गठन कर ई.डब्लू.एस. के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण एवं 10% ई.डब्लू.एस. आरक्षण के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेंगे।

mediumJun 20260
EducationPartially Done

हर जिले में अनुसूचित जाति बालक-बालिकाओं के लिए राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय

हम संत रविदास मिशन के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक जिले में अनुसूचित जाति के बालकों और बालिकाओं के लिए राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (ATS) स्थापित करेंगे।

mediumJun 20260
EducationPending

NIRF संस्थानों में प्रवेश पाने वाले अनुसूचित जाति छात्रों को 100% वित्तीय सहायता

Unverified

हम नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ रैंकिंग में प्रवेश पाने वाले अनुसूचित जाति के छात्रों की शिक्षा के लिए 100% वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे।

lowJun 20260
GovernancePartially Done

अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र 15 दिनों में जारी करना

हम अनुसूचित जाति समुदायों के सदस्यों को आवेदन के 15 दिनों के अंदर एवं नवजात शिशुओं को जन्म प्रमाण पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र वितरण करने की व्यवस्था करेंगे।

mediumJun 20260
EducationPending

ओबीसी युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग प्रशिक्षण अकादमियाँ

Unverified

हम प्रशिक्षण अकादमियों की स्थापना करेंगे, जिनमें ओ.बी.सी. युवाओं को सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाएगी।

lowJun 20260
JobsPending

मछुआरा समुदाय के युवाओं के लिए नदी किनारे लाइफ गार्ड नियुक्ति

Unverified

हम प्रदेश में मछुआरा समुदाय के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए नदियों के पास लाइफ गार्ड की नियुक्ति करेंगे।

lowJun 20260
GovernancePartially Done

ओबीसी जाति प्रमाण पत्र 15 दिनों में जारी करना

हम पिछड़ा वर्ग समुदायों के सदस्यों को आवेदन के 15 दिनों के अंदर एवं नवजात शिशुओं को जन्म प्रमाण पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र वितरण करने की व्यवस्था करेंगे।

mediumJun 20260
WelfarePending

गरीबों के लिए माँ अन्नपूर्णा कैंटीन स्थापित करना

Unverified

हम प्रदेश में माँ अन्नपूर्णा कैंटीन स्थापित करेंगे, जिसके अंतर्गत गरीबों के लिए न्यूनतम मूल्य पर भोजन की व्यवस्था करेंगे।

lowJun 20260
WelfarePartially Done

हर बेघर को घर और आवासीय पट्टे की भूमि

हर बेघर को घर - हम सभी गरीब, आवासहीन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, घुमन्तु जाति, पिछड़ा व वंचित एवं अन्य गरीब परिवारों को आवासीय पट्टे की भूमि तथा आवास की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

mediumJun 20260
InfrastructurePending

2,000 नई बसों से सभी गाँवों में बस सुविधा

Unverified

हम 2,000 नई बसों के माध्यम से सभी गाँवों में बस सुविधा सुनिश्चित करेंगे।

lowJun 20260
InfrastructurePartially Done

वाराणसी, मिर्जापुर और चित्रकूट में रोप-वे सेवा विकसित करना

हम वाराणसी, मिर्जापुर और चित्रकूट में रोप-वे सेवा विकसित करेंगे।

mediumJun 20260
InfrastructurePending

25 विश्वस्तरीय प्रमुख बस डिपो बनाना या आधुनिक बनाना

Unverified

हम अगले 5 वर्षों में 25 विश्वस्तरीय प्रमुख बस डिपो का निर्माण अथवा आधुनिकीकरण करेंगे।

lowJun 20260
InfrastructurePartially Done

रेल मार्ग, जल मार्ग और हवाई अड्डों के निर्माण को गति देना

हम रेल मार्ग, जल मार्ग और हवाई अड्डे के निर्माण को डबल इंजन की सरकार द्वारा और गति देंगे।

mediumJun 20260
InfrastructureFulfilled

अयोध्या इंटरनेशनल हवाई अड्डे का निर्माण पूरा करना

हम अयोध्या इंटरनेशनल हवाई अड्डे का निर्माण पूर्ण करेंगे।

highJun 20260
InfrastructurePartially Done

जेवर को एविएशन इनोवेशन, रिसर्च और MRO हब बनाना

हम एविएशन उद्योग में रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जेवर को एक एविएशन इनोवेशन एवं रिसर्च सेंटर के साथ रखरखाव और ऑपरेशन (MRO) हब के रूप में विकसित करेंगे।

mediumJun 20260
InfrastructurePartially Done

छह शहरों में मेट्रो परियोजनाओं पर काम करना

हम काशी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, झांसी और प्रयागराज मेट्रो परियोजनाओं पर काम करेंगे।

mediumJun 20260
InfrastructurePartially Done

UPSRTC बसों का आधुनिकीकरण और पैनिक बटन सुविधा

हम यू.पी.एस.आर.टी.सी. के अंतर्गत बसों का आधुनिकीकरण करेंगे एवं बस में पैनिक बटन की सुविधा सुनिश्चित करेंगे।

lowJun 20260
InfrastructurePartially Done

उत्तर प्रदेश में देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे नेटवर्क पूरा करना

हम अगले 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश में देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे नेटवर्क का रिकॉर्ड समय में निर्माण पूर्ण करेंगे - 594 किलोमीटर का गंगा एक्सप्रेस-वे, एलिवेटेड कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे, बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे।

mediumJun 20260
InfrastructurePartially Done

2024 तक हर घर को नल से स्वच्छ जल उपलब्ध कराना

2024 तक हम जल जीवन मिशन के अंतर्गत, प्रदेश के हर घर को नल से स्वच्छ जल उपलब्ध कराएंगे।

mediumJun 20260
TechnologyPartially Done

हर ग्राम पंचायत में शत-प्रतिशत इंटरनेट कनेक्टिविटी

हर ग्राम पंचायत में शत-प्रतिशत इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेंगे।

mediumJun 20260
InfrastructurePartially Done

गाँवों की सड़कों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाना

गाँवों की सड़कों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाएंगे।

lowJun 20260
InfrastructurePending

प्रत्येक ग्राम पंचायत में बस स्टॉप बनाना

Unverified

प्रत्येक ग्राम पंचायत में बस स्टॉप का निर्माण करेंगे।

lowJun 20260
InfrastructurePending

गाँवों में पक्के ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था

Unverified

गाँवों में पक्के ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था बनाकर जल निकासी की समस्या को दूर करेंगे।

lowJun 20260
InfrastructurePartially Done

हर गाँव को मुख्य सड़क से जोड़ना

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हर गाँव को मुख्य सड़क से जोड़ेंगे।

mediumJun 20260
InfrastructurePending

बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नत योजना शुरू करना

Unverified

हम बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नत योजना शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत प्रदेश के सभी गाँवों का समग्र विकास करेंगे।

lowJun 20260
AgriculturePending

जिला स्तर पर इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क स्थापित करना

Unverified

हम मछली उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क स्थापित करेंगे।

lowJun 20260
InfrastructurePartially Done

संभाग स्तर पर आईटी पार्क स्थापित करना

हम संभाग स्तर पर आईटी पार्क की स्थापना कर, लाखों रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।

lowJun 20260
InfrastructurePending

MSME के लिए 6 औद्योगिक पार्कों का निर्माण पूरा करना

Unverified

हम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए 6 औद्योगिक पार्कों के निर्माण को पूरा करेंगे जहां लाखों युवाओं को रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।

lowJun 20260
JobsPartially Done

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल टेक्सटाइल हब बनाकर 5 लाख रोजगार

हम अगले 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश को ग्लोबल टेक्सटाइल हब बनाकर 5 लाख रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।

mediumJun 20260
JobsPartially Done

कानपुर में मेगा लेदर पार्क और 2 लाख रोजगार

Unverified

हम कानपुर में मेगा लेदर पार्क स्थापित करके 2 लाख रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।

lowJun 20260
JobsPartially Done

तीन इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर और 4 लाख रोजगार

हम तीन इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर स्थापित करके 4 लाख रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।

lowJun 20260
JobsPartially Done

आत्मनिर्भर युवा स्टार्ट-अप मिशन से 10 लाख रोजगार

हम आत्मनिर्भर युवा स्टार्ट-अप मिशन बनाकर 10 लाख रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेंगे और हम स्टार्ट-अप रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को नंबर 1 बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

mediumJun 20260
InfrastructurePartially Done

3 अत्याधुनिक डाटा सेंटर पार्क स्थापित करना

हम प्रदेश में 3 अत्याधुनिक डाटा सेंटर पार्क स्थापित करेंगे।

mediumJun 20260
InfrastructurePartially Done

सभी एक्सप्रेस-वे के निकट इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और 5 लाख रोजगार

हम सभी एक्सप्रेस-वे के निकट इंडस्ट्रियल कॉरिडोर स्थापित करेंगे जिससे 5 लाख युवाओं को रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर प्रदान होंगे। इसके अंतर्गत हैंडलूम, फूड प्रोसेसिंग, स्टोरेज प्लांट, रसायन, दवा एवं मशीनरी मैन्युफैक्चरिंग उद्योग आदि को बढ़ावा देंगे।

mediumJun 20260
InfrastructurePending

5 विश्वस्तरीय एक्जीबिशन और कन्वेंशन सेंटर स्थापित करना

Unverified

हम प्रदेश में 5 विश्व स्तरीय एक्जीबिशन और अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर स्थापित करेंगे।

lowJun 20260
InfrastructurePartially Done

बुंदेलखंड में जनरल बिपिन रावत डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पूरा करना

हम बुंदेलखंड में जनरल बिपिन रावत डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण रिकॉर्ड समय में पूरा करेंगे।

mediumJun 20260
JobsPartially Done

ओडीओपी निर्यात और रोजगार अवसरों को दोगुना करना

हमने पिछले 5 वर्षों में एक जनपद एक उत्पाद योजना शुरू करके हर जिले के एक उत्पाद को पहचान दी एवं 25 लाख रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। अगले 5 वर्षों में निर्यात एवं रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसरों को दोगुना करेंगे।

mediumJun 20260
InfrastructurePartially Done

अटल इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू करना

हम अटल इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू करके सभी मौजूदा औद्योगिक क्षेत्रों एवं इंफ्रास्ट्रक्चर का नवीनीकरण करेंगे।

lowJun 20260
EconomyPartially Done

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को नंबर 1 बनाना

हम ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को नंबर 1 बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

mediumJun 20260
EconomyFulfilled

उत्तर प्रदेश में लगभग ₹10 लाख करोड़ निवेश आकर्षित करना

हम उत्तर प्रदेश में लगभग ₹10 लाख करोड़ के निवेश को आकर्षित करेंगे।

mediumJun 20260
EconomyPending

उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय दोगुनी करना

Unverified

हम उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

lowJun 20260
EconomyPartially Done

उत्तर प्रदेश को देश की नंबर 1 अर्थव्यवस्था बनाना

हम उत्तर प्रदेश को देश की नंबर 1 अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

mediumJun 20260
GovernancePartially Done

पुलिस कर्मियों के आवास निर्माण और मरम्मत का समयबद्ध कार्य

Unverified

हम पुलिस विभाग के कर्मियों को आवास की सुविधा प्रदान करने के लिए भवनों का निर्माण, मरम्मत आदि का कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करेंगे।

lowJun 20260
GovernancePartially Done

सभी पुलिस कर्मियों के लिए बैरक व्यवस्था

Unverified

हम सभी पुलिस कर्मियों (महिलाओं एवं पुरुषों) के लिए बैरक की व्यवस्था उपलब्ध कराएंगे।

lowJun 20260
GovernancePartially Done

प्रत्येक पुलिस स्टेशन में साइबर हेल्प डेस्क स्थापित करना

हम प्रदेश के प्रत्येक पुलिस स्टेशन में एक साइबर हेल्प डेस्क (सी.एच.डी.) स्थापित करेंगे।

mediumJun 20260
GovernancePartially Done

देवबंद और पांच अन्य जिलों में एंटी-टेररिस्ट कमांडो सेंटर

हम आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए देवबंद में एंटी-टेररिस्ट कमांडो सेंटर का निर्माण पूर्ण करेंगे तथा मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर एवं बहराइच में इसी तरह एंटी-टेररिस्ट कमांडो सेंटरों का निर्माण करेंगे।

lowJun 20260
GovernancePartially Done

लव जिहाद पर कम से कम 10 वर्ष की सजा

हम लव जिहाद करने पर कम से कम 10 वर्ष की सजा का प्रावधान करेंगे।

mediumJun 20260
InfrastructurePartially Done

मेरठ में कोतवाल धन सिंह गुर्जर आधुनिक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करना

हम मेरठ में कोतवाल धन सिंह गुर्जर आधुनिक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करेंगे।

mediumJun 20260
GovernancePartially Done

सभी 18 मंडलों में एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन यूनिट स्थापित करना

हम प्रदेश के सभी 18 मंडलों में एंटी-करप्शन ऑर्गनाइजेशन यूनिट स्थापित करेंगे।

mediumJun 20260
GovernanceFulfilled

तहसील दिवस के दौरान जनता दरबार जारी रखना

हम तहसील स्तर पर तहसील दिवस के दौरान जनता दरबार का आयोजन जारी रखेंगे।

highJun 20260
GovernancePartially Done

समयबद्ध सरकारी सेवाओं की संख्या बढ़ाना

हम प्रदेश के सभी नागरिकों को 339 सरकारी सेवाएं निश्चित अवधि में प्रदान कर रहे हैं। हम इसमें और वृद्धि करेंगे।

mediumJun 20260
GovernanceFulfilled

गुंडों, अपराधियों और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखना

हम गुंडे, अपराधी और माफिया के खिलाफ कार्रवाई इसी दृढ़ता से आगे भी जारी रखेंगे।

mediumJun 20260
EducationPending

स्कूल/कॉलेज स्तर पर योग शिक्षकों की समयबद्ध भर्ती

Unverified

हम स्कूल और कॉलेज स्तर पर योग शिक्षकों की भर्ती समयबद्ध तरीके से पूर्ण करेंगे।

lowJun 20260
WelfareFulfilled

खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता

हम खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएंगे।

mediumJun 20260
InfrastructurePartially Done

हर ब्लॉक में क्रिकेट प्रशिक्षण एवं खेल अकादमियाँ

हम हर ब्लॉक में क्रिकेट प्रशिक्षण की व्यवस्था करेंगे, साथ ही प्रदेश में विभिन्न खेलों के लिए अकादमी की स्थापना करेंगे।

lowJun 20260
InfrastructurePartially Done

हर ग्राम पंचायत में जिम एवं खेल मैदान

हम प्रत्येक ग्राम पंचायत में जिम एवं खेल मैदान स्थापित करेंगे।

mediumJun 20260
WelfarePartially Done

अकादमी खिलाड़ियों को मुफ्त खेल किट एवं उपकरण

हम सभी सरकारी खेल प्रशिक्षण अकादमियों में प्रशिक्षित प्रत्येक खिलाड़ी को मुफ्त स्पोर्ट्स किट एवं उपकरण वितरित करेंगे।

mediumJun 20260
InfrastructurePartially Done

मेजर ध्यानचंद खेल इंफ्रा मिशन

हम मेजर ध्यानचंद खेल इंफ्रा मिशन शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत सरकारी स्कूल एवं कॉलेज समेत पूरे प्रदेश में खेल इंफ्रा का निर्माण एवं नवीनीकरण करेंगे।

mediumJun 20260
EmploymentPartially Done

सभी सरकारी विभागीय रिक्तियाँ शीघ्र भरना

हम प्रदेश सरकार की सभी विभागीय रिक्तियों को शीघ्रता से भरने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

mediumJun 20260
EmploymentPartially Done

हर परिवार में कम से कम एक रोजगार/रोजगार अवसर

Unverified

हमने पिछले 5 वर्ष में 3 करोड़ से अधिक रोजगार अथवा रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। अगले 5 वर्ष में, हम हर परिवार में कम से कम एक रोजगार अथवा रोजगार का अवसर प्रदान करेंगे।

lowJun 20260
EducationPartially Done

महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को पाठ्यक्रम में शामिल करना

Unverified

हम सभी महापुरुषों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवन गाथाओं को शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल करेंगे।

lowJun 20260
EmploymentPartially Done

विश्वकर्मा तकनीकी उन्नयन — हर ब्लॉक में एक आई.टी.आई. (₹2,500 करोड़)

Unverified

हम ₹2,500 करोड़ की लागत के साथ विश्वकर्मा तकनीकी उन्नयन कार्यक्रम शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत युवाओं के व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए एक ब्लॉक में एक आई.टी.आई. की स्थापना करेंगे।

lowJun 20260
EducationPending

लखनऊ एवं नोएडा में डिजिटल अध्ययन अकादमी

Unverified

हम लखनऊ एवं नोएडा में डिजिटल अध्ययन अकादमी की स्थापना करेंगे।

lowJun 20260
EducationPartially Done

आठ नामित विश्वविद्यालयों का निर्माण पूर्ण करना

हम अत्याधुनिक इंफ्रा एवं विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ विश्वविद्यालयों के निर्माण को पूरा करेंगे — अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, सहारनपुर में माँ शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय, लखनऊ में यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ पुलिस एंड फॉरेंसिक साइंस, अयोध्या में आयुर्वेद के लिए आयुष शैक्षणिक संस्थान, गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, प्रयागराज में डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ विश्वविद्यालय, मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय।

mediumJun 20260
EducationPartially Done

हर जिले में कम से कम एक विश्वविद्यालय

हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हर जिले में कम से कम एक विश्वविद्यालय हो।

mediumJun 20260
EducationPartially Done

हायर एजुकेशन रिनोवेशन मिशन (कॉलेज, आई.टी.आई., पॉलीटेक्निक)

Unverified

हम हायर एजुकेशन रिनोवेशन मिशन शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत प्रदेश के कॉलेजों (आई.टी.आई. एवं पॉलीटेक्निक समेत) के बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण किया जाएगा — प्रत्येक महाविद्यालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्मार्ट क्लासरूम, एस.टी.ई.एम. (STEM) प्रयोगशालाओं का नवीनीकरण, एवं वैज्ञानिक व तकनीकी पुस्तकों की उपलब्धता।

lowJun 20260
EducationPartially Done

माध्यमिक विद्यालय नवीनीकरण मिशन — 30,000 विद्यालय

हम माध्यमिक विद्यालय नवीनीकरण मिशन शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत प्रदेश के 30,000 माध्यमिक विद्यालयों के बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण किया जाएगा — ऑडियो-वीडियो प्रोजेक्टर के साथ स्मार्ट क्लासरूम, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब एवं आर्ट रूम तथा वाई-फाई की व्यवस्था।

mediumJun 20260
EducationFulfilled

ऑपरेशन कायाकल्प — फर्नीचर एवं स्मार्ट प्राथमिक विद्यालय

हम ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत सभी प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के अनुकूल फर्नीचर जैसे टेबल, बेंच आदि उपलब्ध कराएंगे तथा उन्हें स्मार्ट विद्यालयों के रूप में विकसित करेंगे।

highJun 20260
WomenPending

टैलेंट हंट मिशन — महिला एथलीटों को ₹5 लाख तक (₹500 करोड़)

Unverified

हम ₹500 करोड़ की लागत के साथ टैलेंट हंट सर्च एंड डेवलपमेंट मिशन शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत चुनी गई महिला एथलीटों को ₹5 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे।

lowJun 20260
HealthFulfilled

आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा

हम सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा सखियों को आयुष्मान भारत के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा, मिशन मोड पर प्रदान करेंगे।

mediumJun 20260
EmploymentPartially Done

सरकारी नौकरियों (UPPSC सहित) में महिलाओं की संख्या दोगुनी

Unverified

हम लोक सेवा आयोग (UPPSC) सहित सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या को दोगुना करेंगे।

lowJun 20260
WomenPending

आत्मनिर्भर एसएचजी क्रेडिट कार्ड — ₹1 लाख तक ऋण

Unverified

हम स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली लगभग 1 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर एस.एच.जी. क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ₹1 लाख तक का ऋण न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराएंगे।

lowJun 20260
WomenPartially Done

अवंती बाई लोधी एसएचजी मिशन — 5 लाख नई महिला एसएचजी (₹5,000 करोड़)

हम ₹5,000 करोड़ की लागत के साथ अवंती बाई लोधी स्वयं सहायता समूह (SHG) मिशन शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत 5 लाख नई महिला स्वयं सहायता समूह बनाई जाएंगी।

mediumJun 20260
SecurityPartially Done

सार्वजनिक/शैक्षणिक स्थलों के पास सीसीटीवी एवं 3,000 पिंक पुलिस बूथ

Unverified

हम सभी सार्वजनिक स्थान एवं शैक्षणिक संस्थानों के पास सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाएंगे एवं 3,000 पिंक पुलिस बूथ स्थापित करेंगे।

lowJun 20260
SecurityPartially Done

तीन नई महिला बटालियन, नेटवर्क दोगुना

Unverified

हम 3 नई महिला बटालियन के नेटवर्क का विस्तार कर उसे दोगुना करते हुए महिलाओं की सुरक्षा और भी सुनिश्चित करेंगे।

lowJun 20260
WelfarePartially Done

विधवा एवं निराश्रित महिला पेंशन ₹1,500 प्रतिमाह

हम विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन को बढ़ाकर ₹1,500 प्रतिमाह करेंगे।

mediumJun 20260
WomenPending

मिशन पिंक टॉयलेट — सार्वजनिक स्थलों पर महिला शौचालय (₹1,000 करोड़)

Unverified

हम ₹1,000 करोड़ की लागत के साथ मिशन पिंक टॉयलेट शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत सभी सार्वजनिक स्थलों में महिलाओं के लिए शौचालय निर्माण एवं रखरखाव सुनिश्चित करेंगे।

lowJun 20260
WelfareFulfilled

उज्ज्वला लाभार्थियों को होली-दिवाली पर 2 मुफ्त सिलेंडर

हम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को होली तथा दीपावली पर 2 मुफ्त एल.पी.जी. सिलेंडर प्रदान करेंगे।

highJun 20260
AgriculturePartially Done

निषादराज बोट सब्सिडी योजना एवं मॉडल मछली मंडी

हम प्रदेश में निषादराज बोट सब्सिडी योजना शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत मछुआरों को ₹1 लाख तक की नाव 40% सब्सिडी पर उपलब्ध कराएंगे। हम मछली बीज उत्पादन यूनिट स्थापित करने के लिए 25% तक की सब्सिडी प्रदान करेंगे एवं 6 अत्याधुनिक मॉडल मछली मंडी स्थापित करेंगे।

mediumJun 20260
EconomyPartially Done

प्रदेश में 6 मेगा फूड पार्क

Unverified

हम प्रदेश में 6 मेगा फूड पार्क विकसित करेंगे।

lowJun 20260
AgriculturePartially Done

मिशन प्राकृतिक खेती के तहत हर गाँव में प्राकृतिक खेती

Unverified

हम मिशन प्राकृतिक खेती के अंतर्गत अगले 5 वर्ष में प्रत्येक ग्राम में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देंगे।

lowJun 20260
AgriculturePartially Done

4,000 नए फसल-विशिष्ट एफपीओ, प्रत्येक को ₹18 लाख तक

हम 4,000 नए फसल-विशिष्ट एफ.पी.ओ. (FPO) स्थापित करके, प्रत्येक एफ.पी.ओ. को ₹18 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे।

mediumJun 20260
EnergyPartially Done

पीएम-कुसुम के तहत सोलर पंप एवं अतिरिक्त बिजली बिक्री

हम प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत किसानों को सोलर पंप प्रदान करते रहेंगे। साथ ही, हम किसानों की आय बढ़ाने के लिए सौर ऊर्जा से उत्पन्न अतिरिक्त बिजली को बेचने की उचित व्यवस्था करेंगे।

mediumJun 20260
WomenPending

60 वर्ष से अधिक की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा

Unverified

हम 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था करेंगे।

mediumJun 20260
WomenFulfilled

गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु ₹1 लाख तक सहायता

हम मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु ₹1 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे।

highJun 20260
WomenFulfilled

कन्या सुमंगला अनुदान ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000

हम मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता को ₹15 हजार से बढ़ाकर ₹25 हजार तक करेंगे।

highJun 20260
AgricultureFulfilled

नंद बाबा दुग्ध मिशन — गाँव में दुग्ध सहकारी समितियां (₹1,000 करोड़)

हम अगले 5 वर्ष में ₹1,000 करोड़ की लागत द्वारा प्रदेश को, नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत, दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाए रखेंगे। इसके लिए हम गाँव में दुग्ध सहकारी समितियां गठित कर दुग्ध उत्पादकों को गाँव में ही उनके दूध के उचित मूल्य पर विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराएँगे।

highJun 20260
AgriculturePartially Done

गेहूं एवं धान की MSP खरीद को मजबूत करना

हम अगले 5 वर्ष में सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं एवं धान की खरीद को और मजबूत करेंगे।

mediumJun 20260
AgriculturePartially Done

गन्ना मिल नवीनीकरण मिशन एवं नई सहकारी मिलें (₹5,000 करोड़)

हम ₹5,000 करोड़ की लागत के साथ गन्ना मिल नवीनीकरण मिशन के अंतर्गत चीनी मिलों का नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण करेंगे। साथ ही, स्थानीय मांग के अनुसार प्रदेश में नई सहकारी चीनी मिलें स्थापित करेंगे।

mediumJun 20260
AgriculturePartially Done

भामाशाह भाव अंतर कोष — आलू, टमाटर, प्याज (₹1,000 करोड़)

Unverified

हम ₹1,000 करोड़ का भामाशाह भाव अंतर कोष बनाकर किसानों को आलू, टमाटर एवं प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य सुनिश्चित करेंगे।

lowJun 20260
AgriculturePending

सरदार वल्लभभाई पटेल एग्री-इंफ्रा मिशन (₹25,000 करोड़)

Unverified

हम ₹25,000 करोड़ की लागत के साथ सरदार वल्लभभाई पटेल एग्री-इंफ्रा मिशन बनाकर प्रदेश भर में छँटाई एवं ग्रेडिंग यूनिट, कोल्ड चेन चेन्स, गोदाम, प्रोसेसिंग सेंटर आदि का निर्माण करेंगे।

lowJun 20260
AgriculturePartially Done

मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना: लघु किसानों को सिंचाई अनुदान

Unverified

हम ₹5,000 करोड़ की लागत के साथ मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत सभी लघु एवं सीमांत किसानों के लिए बोरवेल, ट्यूबवेल, तालाब एवं टैंक निर्माण के लिए अनुदान प्रदान करेंगे।

lowJun 20260
AgricultureFulfilled

किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली

अगले 5 वर्ष में हम सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएंगे।

highJun 20260