Establish a 10,000-Acre Aravalli Jungle Safari Park
Unverifiedहम दक्षिण हरियाणा में 10,000 एकड़ का एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का अरावली जंगल सफारी पार्क स्थापित करेंगे।

Promise Tracker
BJP · Haryana Assembly Election 2024 · Est. 1980
हम दक्षिण हरियाणा में 10,000 एकड़ का एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का अरावली जंगल सफारी पार्क स्थापित करेंगे।
हम हरियाणा को वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनाएंगे, जो AI और आधुनिक स्किल्स का प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
सभी अन्य पिछड़ा वर्ग के उद्यमियों की, मुद्रा योजना के अतिरिक्त, 25 लाख रुपये के ऋण की गारंटी हरियाणा राज्य सरकार उठाएगी।
हम भारत के किसी भी सरकारी कॉलेज से मेडिकल और इंजीनियरिंग पढ़ने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति के हरियाणा के विद्यार्थियों को पूर्ण छात्रवृत्ति प्रदान करेंगे।
हम DA और पेंशनों को जोड़ने वाले साइंटिफिक फार्मूले के आधार पर, सभी सामाजिक मासिक पेंशनों की राशि में वृद्धि करेंगे।
हम छोटी पिछड़े समाज की जातियों (36 बिरादरियों) के कल्याण के लिए पर्याप्त बजट के साथ अलग अलग कल्याण बोर्ड बनाएंगे।
हम बाटा चौक फरीदाबाद से सेक्टर 56 गुरुग्राम तक इंटरसिटी एक्सप्रेस मेट्रो सेवा चलाएंगे।
हम भारत सरकार के सहयोग से दिल्ली से पानीपत के बीच रैपिड रेल (आर.आर.टी.एस.) सेवा शुरू करेंगे।
हम भारत सरकार के सहयोग से दिल्ली से रोहतक के बीच रैपिड रेल (आर.आर.टी.एस.) सेवा शुरू करेंगे।
हम भारत सरकार के सहयोग से दिल्ली से धारूहेड़ा के बीच रैपिड रेल (आर.आर.टी.एस.) सेवा शुरू करेंगे।
हम भारत सरकार के सहयोग से दिल्ली से पलवल के बीच रैपिड रेल (आर.आर.टी.एस.) सेवा शुरू करेंगे।
हम पलवल, झज्जर, बहादुरगढ़ और खरखौदा से चंडीगढ़ तथा मथुरा तक वंदे भारत ट्रेनें भी चलाएंगे।
हम भारत सरकार के सहयोग से केएमपी के ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण पूरा करेंगे।
हम हर हरियाणवी अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी देंगे।
हम अव्वल बालिका योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में कॉलेज जाने वाली प्रत्येक महिला छात्रा को स्कूटर प्रदान करेंगे।
हम हर घर गृहणी योजना के तहत अंत्योदय तथा बीपीएल परिवारों को केवल ₹500 में एलपीजी सिलेंडर करना जारी रखेंगे।
हम हर जिले में अलग अलग ओलंपिक खेलों की नर्सरी बनाएंगे।
हम सरकारी व निजी अस्पतालों में डायग्नोस्टिक्स की मुफ्त सुविधा प्रदान करेंगे।
हम जिला सरकारी अस्पतालों में सभी मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा मुफ्त करेंगे।
हम शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख आवास उपलब्ध कराएंगे।
हम 5 लाख युवाओं के लिए अन्य रोजगार के अवसर भी पैदा करेंगे एवं नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन योजना के माध्यम से मासिक स्टाइपेंड की सहायता भी उपलब्ध कराएंगे।
हम 2 लाख युवाओं को 'बिना पर्ची बिना खर्ची' पक्की सरकारी नौकरियां देंगे।
हम सभी 24 फसलों की घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद जारी रखेंगे।
हम चिरायु-आयुष्मान योजना के तहत हर परिवार को ₹10 लाख की मुफ्त इलाज सुविधा प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त, हर परिवार के 70 वर्ष से अधिक आयु के सदस्य को ₹5 लाख की मुफ्त इलाज सुविधा प्रदान की जाएगी।
हम IMT खरखौदा की तर्ज पर पूरे प्रदेश में 10 अति आधुनिक औद्योगिक शहर बनाएंगे। प्रत्येक ऐसे शहर में आसपास के गांव के 50,000 युवाओं को नौकरी देने के लिए उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन देंगे।
हम हरियाणा की सभी महिलाओं को 'लाडो लक्ष्मी योजना' के तहत प्रतिमाह ₹2,100 की वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे।