Double Rajasthan’s per capita income
हम प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Promise Tracker
BJP · Rajasthan Legislative Assembly Election 2023 · Est. 1980
हम प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हम राजस्थान में पर्यटन, कृषि, सॉफ्टवेयर एवं मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए वार्षिक राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट आयोजित करेंगे।
हम राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स की स्थापना करके राजस्थान की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करेंगे।
हम अगले 5 वर्षों में राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हम वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों की पेंशन को बढ़ाकर ₹1,500 प्रतिमाह करेंगे।
हम वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों की पेंशन को बढ़ाकर ₹1,500 प्रतिमाह करेंगे।
हम सांगानेरी ब्लॉक प्रिंट, कोटा डोरिया, जोधपुरी बंधेज आदि जैसे हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने और मार्केट लिंकेज प्रदान करने के लिए प्रत्येक वर्ष प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में हथकरघा एवं हस्तशिल्प मेलों का आयोजन करेंगे।
हम प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू करके, यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रदेश का कोई भी परिवार बेघर नहीं रहेगा।
हम राजस्थान में अगले 5 वर्षों के लिए प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना के क्रियान्वयन को जारी रखेंगे, जिसके अंतर्गत सभी गरीब परिवार को मुफ्त राशन प्रदान करेंगे।
हम हेली टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के सभी सीमावर्ती जिलों में हेलीपैड विकसित करेंगे।
हम फेस्टिवल सर्किट विकसित करके प्रमुख राजस्थानी उत्सवों का भव्य आयोजन करेंगे।
हम ₹2,000 करोड़ के निवेश के साथ पर्यटन कौशल कोष बनाकर प्रदेश के 5 लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।
हम जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के प्रतीक मानगढ़ धाम को भव्य ट्राइबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करेंगे।
हम खेजड़ली जोधपुर में अमृता देवी बिश्नोई इंडीजिनस प्लांट म्यूजियम बनाएंगे जो बिश्नोई समुदाय के द्वारा किए गए पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को समर्पित होगा।
हम गवरी देवी कला केंद्र की स्थापना करेंगे, जिसके द्वारा राजस्थान के लोक गायकों एवं संगीतकारों को अपनी कला को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
हम बसवा (दौसा) एवं मांडलगढ़ में महाराणा सांगा जी के भव्य स्मारकों का निर्माण करेंगे।
हम प्रदेश में भव्य ज्योतिबा फुले संग्रहालय का निर्माण करेंगे।
हम ₹800 करोड़ के निवेश के साथ शेखावाटी, ढूंढाड़, ब्रज, हाड़ौती, मेवाड़, मारवाड़, अजमेर एवं बीकानेर सांस्कृतिक क्षेत्रों में क्षेत्रीय विरासत केंद्र स्थापित करेंगे जो उन क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजन, वेशभूषा एवं लोक कला पर शोध एवं संरक्षण करेंगे।
हम पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करके और यह सुनिश्चित करेंगे कि स्थानांतरण में कोई भी भेदभाव नहीं हो।
हम गैंगवार को रोकने के लिए एक विशेष एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स की स्थापना करेंगे।
हम भारत विरोधी ताकतों के स्लीपर सेल की जांच करने और उन पर अंकुश लगाने हेतु विशेष पुलिस सेल स्थापित करेंगे।
हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आगे किसानों की जमीन नीलाम ना हो एवं इसके लिए एक नोटिफिकेशन लाएंगे।
हम कांग्रेस सरकार के राज में नीलाम हुई किसानों की जमीनों का उचित मुआवजा देने के लिए मुआवजा नीति लाएंगे।
हम श्वेत पत्र लाकर पिछली सरकार के राज में हुए सभी भ्रष्टाचार के मामलों जैसे सरकारी विभागों में छुपाई गई करोड़ों की संपत्ति एवं सोना, बिजली विभाग घोटाला, पुलिस भ्रष्टाचार, इत्यादि का खुलासा करेंगे एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
हम फर्टिलाइजर, मिड-डे मील, खनन, पीएम आवास, जल जीवन आदि घोटालों की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम स्थापित करेंगे एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
हम पेपर लीक मामलों की त्वरित जांच एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन करेंगे।
हम एमबीबीएस एवं अन्य चिकित्सा पाठ्यक्रमों में 6,000 नई सीटों को जोड़ेंगे।
हम 15,000 डॉक्टर एवं 20,000 पैरा-मेडिकल स्टाफ की नई नियुक्तियां करेंगे।
साथ ही, हम वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण करेंगे।
हम प्रदेश के प्रत्येक संभाग में एम्स की तर्ज पर राजस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस स्थापित करेंगे।
हम 350 नए जन औषधि केंद्र स्थापित करेंगे, ताकि नागरिकों को कम कीमत में जरूरी दवाइयां मिल सकें।
हम ₹40,000 करोड़ के निवेश के साथ भामाशाह हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार एवं नवीनीकरण करेंगे।
हम अगले पांच वर्षों में प्रदेश के युवाओं को 2.5 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान करेंगे।
हम राजस्थान खेल आधुनिकीकरण मिशन शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत सरकारी स्कूलों एवं कॉलेजों समेत पूरे प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण एवं नवीनीकरण करेंगे।
हम आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से स्कूल बैग, किताबें एवं यूनिफॉर्म खरीदने के लिए ₹1,200 की वार्षिक सहायता प्रदान करेंगे।
हम प्रदेश के प्रत्येक संभाग में आई.आई.टी. की तर्ज पर राजस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी स्थापित करेंगे।
हम पीएम मातृ वंदना योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता को ₹5,000 से बढ़ाकर ₹8,000 करेंगे एवं इसका 100% कवरेज सुनिश्चित करेंगे।
हम सभी गरीब परिवारों की महिलाओं को ₹450 में एलपीजी सिलेंडर प्रदान करेंगे।
हम राजस्थान सशस्त्र बल (आरएसी) के अंतर्गत 3 महिला पुलिस बटालियन- पद्मिनी, काली बाई एवं अमृता देवी शुरू करेंगे।
हम लखपति दीदी योजना शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत 6 लाख से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उनकी वार्षिक आय कम से कम ₹1 लाख हो, यह सुनिश्चित करेंगे।
हम मुख्यमंत्री फ्री स्कूटी योजना शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत कक्षा 12वीं पास करने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान करेंगे।
हम प्रदेश की सभी गरीब परिवार की छात्राओं को केजी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे।
हम लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सभी गरीब परिवारों की बालिकाओं के जन्म पर सेविंग बॉन्ड प्रदान करके कक्षा 6 में ₹6,000, कक्षा 9 में ₹8,000, कक्षा 10 में ₹10,000, कक्षा 11 में ₹12,000, कक्षा 12 में ₹14,000, व्यावसायिक पाठ्यक्रम के पहले एवं अंतिम वर्ष में ₹50,000, 21 वर्ष की उम्र में ₹1 लाख की मुश्त राशि प्रदान करेंगे।
हम ₹100 करोड़ के निवेश के साथ ऊंट संरक्षण और विकास मिशन शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत राज्य पशु ऊंट के पालन और संरक्षण के लिए किसानों को सहायता प्रदान करेंगे।
हम बाड़मेर, जालौर और जोधपुर अनार बेल्ट में नए प्रोसेसिंग क्लस्टर्स स्थापित करेंगे।
हम केंद्र सरकार के साथ मिलकर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को समयबद्ध तरीके से पूरा करेंगे।
हम श्री अन्न प्रमोशन एजेंसी की स्थापना करेंगे।
हम एमएसपी पर ज्वार एवं बाजरा की खरीद की व्यवस्था करेंगे।
हम गेहूं की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के ऊपर बोनस प्रदान करके ₹2,700 प्रति क्विंटल पर खरीदने की व्यवस्था करेंगे।
हम ₹20,000 करोड़ के साथ एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत प्रदेश भर में छंटाई एवं ग्रेडिंग यूनिट, कोल्ड चेन चैम्बर्स, गोदाम, प्रोसेसिंग सेंटर आदि का निर्माण करेंगे।
हम मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सभी लघु, सीमांत, बटाईदार किसानों और खेतिहर श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करेंगे।
हम पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों के लिए वित्तीय सहायता को बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिवर्ष करेंगे।